गणतंत्र दिवस व आतंकी हमलों की धमकी को लेकर भले ही पूरे देश व प्रदेश में हाई अलर्ट है पर शहर में इस अलर्ट का कहीं भी असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पड़े लावारिस सामान व बेरोकटोक आने वाले लोगाें की चेकिंग करने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा है।
जबकि एसपी का कहना है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत सभी प्रमुख स्थलों पर चेकिंग के साथ ही पुलिस की तैनाती की गई है। रविवार को जब अमर उजाला टीम ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का हाल देखा तो कुछ इस तरह का नजारा दिखाई दिया।