नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर उन्हें खूब याद किया गया। जिले भर में शनिवार को हुए विविध कार्यक्रमाें में वर्तमान दौर में नेताजी जी के विचाराें व उनके कार्याें की जरूरत महसूस की गई। महान क्रांतिकारी नेताजी के जन्मदिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोगों का मनमोह लिया। देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं के बेहतरीन नृत्य पर लोग थिरक उठे।
सुभाष आदर्श इंटर कॉलेज कुरौली में सुभाष जयंती व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने- मेरे ज्ञान का दीप जला के जिसको..., सब मिलकर आज कहो जय हो.. उपवन स्वराज का है सजाया है सुभाष ने...पेश किया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति से वातावरण उत्साह से भर गया। इस मौके पर प्रबंधक जगदीश प्रसाद, मंशाराम, रामकुमार यादव, नवीन चंद्र वर्मा, अमित वर्मा, विजय सिंह, नीलू वर्मा आदि मौजूद रहे। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार लेफ्टिनेट अनुरुद्ध शुक्ल बालिका महाविद्यालय में सेना की वर्दी पहने हाथों में तिरंगा थामे बालिकाओं की देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो और लोगों से अपने स्थानों पर खड़े होकर सम्मान प्रकट किया। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियोें में सुभाष चंद्र बोस खूब याद आए।
महाविद्यालय की छात्राओं प्रियांशी दीक्षित, जया शुक्ला, प्रियंका सिंह, कविता वर्मा, विनीता नाग, नीतू यादव ने एक से बढ़कर एक गीत डांस व नाटक प्रस्तुत किया। देशभक्तिगीतों पर थिरकते बच्चों के कदमों ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि हम भारतवासी हैं, हमें गर्व होना चाहिए। महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक विजय शुक्ल, तरूण, प्राचार्य डॉ. मंजूलता आदि मौजूद रहे।