बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने हिंदुओं से एकजुट होकर रहने का आह्वान किया है। कहा कि किसी कारण हमसे दूर हुए हिंदू वापस आए तो उन्हें स्वीकार कर उनका अभिनंदन करना चाहिए। वह शनिवार को शहर में आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अमरनाथ की साहसिक यात्रा युवाओं को जरूर करनी चाहिए। अब तो लाखों की संख्या में लोग इस यात्रा पर जाते हैं। हिंदू कन्या रक्षा व गो रक्षा का दायित्व हम सभी का है। इसे निभाने में कोई चुनौती भी आए तो पीछे नहीं हटना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यालय अध्यक्ष रामनाथ मौर्य एवं संचालन जिला मंत्री राहुल कुमार ने किया। (संवाद