फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जनरेटर में भरा डीजल, बदल गया खराब इंवर्टर

Sat, 14 Dec 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज़ैदपुर (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर पर कई दिनों से खराब पड़े इंवर्टर व जनरेटर न चलने से बिजली गुल पर होने वाली परेशानी को लेकर प्रशासन चेता है। अस्पताल में मोबाइल टार्च की रोशनी में कराए जा रहे प्रसव का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से उजागर होेने के बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से लिखित तौर पर जवाब तलब भी किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बिजली जाने पर इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए खराब इंवर्टर को बदलने के साथ ही जनरेटर में पर्याप्त डीजल भरवाने की व्यवस्था भी कर दी गई है। साथ ही एक बिजली कर्मी को बुलाकर अस्पताल की वायरिंग को भी नए सिरे से दुरूस्त करा दिया गया है।
जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण सीएचसी पर मौजूद इंवर्टर बीते काफी समय से खराब पड़ा था। जनरेटर न चलने से बिजली जाते ही वार्डों में अंधेरा छा जाने से इलाज में काफी परेशानी उठाना पड़ रही थी। अमर उजाला ने इससे मरीजों के इलाज में हो रही दिक्कतों प्रमुखता से उठाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया की स्टाफ ने इंवर्टर खराब होने की जानकारी समय से नहीं दी थी। फिलहाल इंवर्टर को बदल कर वायरिंग सही करा दी गई है। लाइट नहीं रहने पर जनरेटर चलाया जा सके इसकी भी व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें