फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नौ सड़कें व छह स्कूल भवनों का लोकार्पण

Wed, 25 Dec 2024 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या का दक्षिण द्वार माने जाने वाले दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन यादगार रहा। क्षेत्रीय विधायक व खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दरियाबाद के शहीद स्मारक परिसर में 67 करोड़ से निर्मित नौ सड़कों व छह विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिना भेदभाव विकास हो रहा है। भरोसा दिलाया कि दरियाबाद से नवाबगंज पुल तक व अद्रा से बदोसराय तक की बदहाल सड़के भी जल्दी संवरेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25वें वर्ष शुरू होने अवसर पर दरियाबाद के शहीद स्मारक परिसर में संगोष्ठी एवं परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने सर्वप्रथम स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन कर पुष्प गुच्छ अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने मंच पर परियोजनाओं के शिलापट्टों का बटन दबाकर उनका लोकार्पण किया। इस दौरान आरईएस के अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार, दिलीप मिश्रा, मुलायम सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

राज्य मंत्री ने 6.250 किमी अकोहरा-अकबरपुर मार्ग, आठ किमी लंबा इंदरपुर-पहरूपुर मार्ग, 5.200 किमी का टिकैतनगर-लोढ़ेमऊ मार्ग व नौ किमी लंबे दरियाबाद-बदोसराय मार्ग, पांच किमी लंबे सैदखानपुर-सिसौना मार्ग सहित नौ सड़क मार्गों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सरायसैफ, प्राथमिक विद्यालय गुलामपुरवा, प्राथमिक विद्यालय मांझा रायपुर, प्राथमिक विद्यालय खेतासराय, प्राथमिक विद्यालय बादशाहनगर, प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में बने भवनों का भी लोकार्पण किया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें