फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्वच्छता सेवा के लिए बनी नौ दुर्गा ब्रिगेड

Sun, 28 Sep 2025 07:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की स्वच्छता सेवा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने नौ दुर्गा ब्रिगेड का गठन किया है। इस ब्रिगेड में नौ महिला अधिकारियों के साथ करीब सौ महिला सफाई कर्मियों को शामिल किया गया है। ब्रिगेड का काम डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने के साथ ही मोहल्लों की स्वच्छता बनाए रखने में महिलाओं को जागरूक बनाकर उनका सहयोग लेना है।
विज्ञापन

कई वार्डों में महिला सफाई कर्मी तो हैं लेकिन उनका नेतृत्व कोई पुरुष सफाई कर्मी या सफाई नायक करता है। ज्यादातर मोहल्लों में पुरुष सफाई कर्मी ही हैं। पुरुष सफाई कर्मियों से महिला नागरिक बात नहीं करती। इससे घरों का कचरा कनेक्शन में दिक्कत आती है।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने पिछले माह डोर-टू-डोर यानि घर-घर जाकर कचरा एकत्र करने के निर्देश दिए थे। घरेलू, गीला व सूखा कचरा चूंकि महिलाएं भी घर में एकत्र करती हैं, इसलिए महिला नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए महिला सफाई कर्मियों की भूमिका को उपयोगी बनाने का निर्देश भी डीएम ने दिया था। नगर पालिका अध्यक्ष ने ईओ संजय कुमार शुक्ल से परामर्श के बाद स्वच्छता अभियान को कुछ खास बनाने के लिए नवरात्र में नौ दुर्गा ब्रिगेड का गठन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

ईओ के अनुसार शहर में 29 वार्ड हैं। दो महिला अधिकारियों को चार-चार व शेष को तीन-तीन वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। जरूरत महसूस होने पर पूरी नौ दुर्गा ब्रिगेड एक साथ एक वार्ड में सफाई व जागरूकता अभियान भी चलाएगी। इसके साथ ही बिग्रेड में शामिल महिला कर्मचारी निर्धारित वार्डों में घर-घर दस्तक देकर महिलाओं को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए जागरूक भी करेगी। (संवाद)
निकाली जाएगी नौ दुर्गा ब्रिगेड सशक्तीकरण रैली
जागरूकता के लिए अगले सप्ताह शहर में नौ दुर्गा सशक्तीकरण रैली निकाली जाएगी। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। रैली में नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह भी महिला अधिकारियों के साथ शामिल रहेंगी। डीएम शशांक त्रिपाठी को रैली का शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रैली में स्वच्छता, शौचालय व पेयजल संबंधी भव्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ईओ ने बताया कि रैली की तारीख शीघ्र तय की जाएगी। झांकियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें