फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और योगी की अगुवाई में बनेगा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेकर किसानों की भावनाओं की कद्र की है। कहा कि भाजपा ने परिवारवाद, जातिवाद एवं भाई-भतीजावाद की राजनीति का सफाया करके देश व प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनने जा रहा है। किसान पूरी तरह भाजपा के साथ हैं और 350 सीटें जीत कर भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को जलशक्ति मंत्री शहर के मौरंग मंडी में आयोजित भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और योगी की सरकार ने किसान सम्मान निधि से लेकर ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ से लेकर कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिससे किसान खुशहाल हुआ है। दो करोड़ 42 लाख से अधिक किसान परिवारों को पूरी पारदर्शिता के साथ किसान सम्मान निधि मिल रही है।
उन्होंने कहा कि नीम कोटेड यूरिया देकर खाद में बिचौलियों को नेस्तनाबूद किया गया। मोदी ने कृषि कानून वापस लेकर किसानों की भावनाओं की कद्र की है। कहा कि भाजपा ने परिवारवाद, जातिवाद एवं भाई-भतीजावाद की राजनीति का सफाया करके देश व प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होना एक घटना है। साढ़े चार लाख भर्तियों में पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी ने पकड़े गए लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में गत सात वर्षों में ऐतिहासिक वृद्धि करके किसानों के प्रति अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का आभार जताया।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली में पहुंचे जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली और स्टार्ट कर जैसे ही बढ़ाया जय जवान जय किसान, मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। मौरंग मंडी से शुरू होकर सैकड़ों ट्रैक्टर नाका चौराहा होते हुए पटेल तिराहा पहुंचे।
वहां से पुलिस लाइन तिराहा होते हुए गन्ना संस्थान पहुंचकर ट्रैक्टर रैली संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, विधायक सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, आशुतोष अवस्थी, संदीप गुप्ता, गुरुशरण लोधी व राकेश पटेल सहित काफी संख्या में किसान एवं भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें