फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह पीरबटावन में सुबह आठ बजे होगी बकरीद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के एक होटल में मंगलवार को ईदगाह कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें ईदगाह के इमाम मौलाना अबूजर ने कुरान शरीफ की तिलावत कर बैठक का आगाज किया। वहीं कमेटी के सदर उमेर किदवई ने सभी लोगों से रायशुमारी कर यह बताया कि इस बार ईदगाह पीरबटावन के मैदान में बकरीद की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी के सेक्रेटरी हाजी शहाब खालिद ने कहा कि कुर्बानी करते समय किसी भी तरह के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें और कुर्बानी करने के बाद साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। वहीं जानवरों से निकलने वाली गंदगी को शहर से दूर कहीं गड्ढे खोदकर अच्छे से दफन कर दें। इससे अन्य किसी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो।
मोहल्लों में जहां कूड़ा इकट्ठा किया जाता है वहां पर भी जानवरों की हड्डियां व अवशेष न डालें। खास तौर पर सभी मुसलमानों से गुजारिश किया कि बकरीद को बड़ी सादगी से मनाएं और अपने आस-पड़ोस के गरीब लोगों का जरूर ख्याल रखें। इस मौके पर इरफान कुरैशी, ताज बाबा राइन, नसीम कीर्ति, शमीम फन्ने, तैयब बब्बू मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें