फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड से बनेंगे 34 नए राजकीय नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। किसानों को अपने खेतों में मुफ्त सिंचाई के लिए सरकार राजकीय नलकूपों की स्थापना कराती है। ताकि नहर से दूर खेत में लगी फसल की सिंचाई के लिए आवश्यकता अनुसार पानी की उपलब्धता कराई जा सके। इस बार भी नलकूप विभाग ने 34 नए राजकीय नलकूप लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

इसे लेकर विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस पर मुहर के साथ बजट मिलने के बाद इनका निर्माण संबंधित गांवों में कराया जाएगा। प्रत्येक नलकूप पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से नलकूप लगाने की तैयारी है।
जिले में करीब 303 राजकीय नलकूप संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में किसानों द्वारा तैयार की जा रही मेंथा की फसल में सिंचाई के लिए इनका सहारा लिया जा रहा है। प्रतिदिन छह से आठ घंटे बिजली की उपलब्धता पर नलकूप के जरिए किसानों को मुफ्त पानी दिया जा रहा है। अब विभाग ने जिले में नलकूपों की संख्या बढ़ाने के लिए 34 और नए राजकीय नलकूप की स्थापना के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

एक नलकूप के निर्माण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार 12 करोड़ रुपये की लागत से नलकूप की सौगात जिले को मिल सकती है। यह नलकूप दो हार्सपावर के होना बताए जा रहे हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता नलकूप अच्युदानंद ने बताया कि नए नलकूपों का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिला तो इनका निर्माण कराया गया है। विद्युत कनेक्शन का भी बजट इसी में शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें