फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पहले दिन 12 केंद्रों पर भेजी गईं उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 07 Feb 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए सोमवार से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन 12 केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भी यूपी बोर्ड से आ गए हैं। जल्द ही इनका भी आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 123 केंद्रों पर परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के आवंटन की प्रक्रिया जीआईसी बाराबंकी से शुरू की गई है। प्रतिदिन 21 परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित करने का रोस्टर तैयार किया गया है। हालांकि पहले दिन 12 केंद्रों के प्रभारी उत्तर पुस्तिकाएं लेने के लिए पहुंचे। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉक कक्ष में अलमारी में सुरक्षित रखी जाएंगी, जिन्हें परीक्षा के समय ही बाहर निकाला जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से ही निगरानी की जाएगी।


जीआईसी प्रधानाचार्य राधेश्याम ने बताया कि रोस्टर के अनुसार कॉपियों का वितरण शुरू कर दिया गया है। इसी सप्ताह उत्तर पुस्तिकाएं सभी परीक्षा केंद्रों को आवंटित कर दी जाएंगी। वहीं यूपी बोर्ड मुख्यालय से जिले को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए प्रवेश पत्र भी भेज दिए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय से इन प्रवेश पत्रों को विद्यालयवार आवंटित किया जाएगा। विद्यालय स्वयं से छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र आवंटित करेंगे।
विज्ञापन



बनाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बना दिए गए हैं। तहसीलवार जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमण कर नकलविहीन परीक्षा कराएंगे। वहीं 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें