फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 40 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Tue, 07 Feb 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास शहरी की प्रथम किस्त पाने के दो साल बीत जाने के बाद भी लाभार्थियों ने आवास का निर्माण शुरु नहीं कराया। जांच में मामला उजागर होने पर ऐसे करीब 40 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन




नगर पंचायत फतेहपुर निवासी मो. नफीस को करीब 50 हजार रुपये प्रथम किस्त के रूप में सात फरवरी 2020 को भेजे गए थे। लेकिन इनकी ओर से आज तक आवास का निर्माण शुरु नहीं कराया गया। इसी प्रकार बेलहरा के कल्पी और फतेहपुर के जितेन्द्र कुमार को पांच जून 2021 तथा नवाबगंज के अनुपम पांडेय को बीती एक अप्रैल में प्रथम किस्त के रूप में करीब 50 हजार रुपये की धनराशि इनके खाते में भेजी गई थी। लेकिन इन लोगों ने आज तक आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया।


मामला संज्ञान में आने पर डूडा ने इसकी जांच कराई तो सही पाया गया। इसके बाद ऐसे करीब 40 लाभार्थी पाए गए, जिन्हें पहली किस्त तो मिली, मगर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक करीब 22 हजार 700 लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 20 हजार लाभार्थियों के खाते में अब तक पहली किस्त भेजी जा चुकी है। मगर जांच में 40 लाभार्थी ऐसे पाए गए, जिन्होंने अभी तक निर्माण शुरु नहीं कराया है। इस पर इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें