फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में बुधवार रात खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। खेत में मौजूद युवक के चाचा पर भी बदमाशों ने हमले का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को परिवारीजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम शव गांव पहुंचा तो छेदा पुलिस चौकी के सामने परिवारीजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। वे आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। एसओ मनोज शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के आसेपुर मजरे छेदा गांव निवासी बाबूराम और उनका भतीजा अंकित कनौजिया (21) बुधवार रात खेत में धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। रात करीब तीन बजे अंकित ने फसल को देखने के लिए टॉर्च जलाई तो चकमार्ग से तीन-चार लोग गुजरते दिखे। अंकित कुछ समझ पाता तब तक उन बदमाशों में उस पर गोली चला दी।
गोली की आवाज सुनकर बाबूराम आवाज लगाई तो बदमाशों ने उसे भी दौड़ा लिया। बाबूलाल किसी तरह भाग कर घर पहुंचा और जानकारी घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन लहूलुहान हालात में अंकित को बाइक से लेकर पुलिस चौकी छेदा पहुंचे, जहां से उसे सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें