फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। डेंगू से पीड़ित एक महिला की लखनऊ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र के सुमेरगंज कस्बा निवासी सुमन जायसवाल (50) पत्नी ओम प्रकाश जायसवाल एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। परिवारीजनों के मुताबिक जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार ने डेंगू से महिला की मौत होने की पुष्टि की। कहा कि रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें