बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में सिंचाई का पैसा मांगने पर एक युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का भाई पुलिस में सिपाही है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही। घटना के नामजद तीनों आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक असंद्रा क्षेत्र के मानपुर मकोहिया गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव(35) शनिवार शाम खेत की सिंचाई करा रहा था। गांव के रामदयाल,मोनू तिवारी व गुड्डू रावत से सिंचाई के पैसे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रामदयाल, मोनू तिवारी और गुड्डू रावत ने लाठी से कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक घंटे बाद घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की। गांव में फोर्स की तैनाती की गई है। तीनों आरोपी फरार हैं।एसओ अमर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। छानबीन में पता चला कि कृष्ण कुमार का भाई राजकुमार यादव पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती हरदोई जिले में है।