फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: अचानक भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर 65 वर्षीय महिला की मौत

Mon, 17 Aug 2026 05:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सोमवार सुबह घर की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन


घटना देवा क्षेत्र के मोहम्मदपुर मजरे मलूकपुर गांव की है। गांव निवासी परमेश्वर की पत्नी राजेश्वरी (65) की मलबे के नीचे दबने से मौत हुई है। बताया गया कि वह सुबह अपने घर के बगल में पुराने कच्चे घर में टंगी धोती उतारने गई थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। वह मलबे में दब गईं। 

ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर सीएचसी देवा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश्वरी को तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री अभी अविवाहित है। दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि राजेश्वरी को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित सहमति दी है। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें