फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से गांव में घुसा पानी

Tue, 16 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अखैयापुर माइनर नहर की पटरी कटने से पानी गांव में घुस गया। कई घरों में पानी भरने से लोग परेशान हैं। निकासी नाला पटा होने से नहर का पानी गांव में जमा है। सूचना के बाद भी सिंचाई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणाें ने नहर के हेड पर गेट बंद कर पानी का बहाव रोक दिया है।
विज्ञापन


सोमवार रात अखैयापुर माइनर नहर की पटरी कटने से पानी गांव में भर गया। गांव के देशराज, शिवबरन, फूलचंद्र, शोभाराम व रामदीन के घरों में पानी भर गया। निकट स्थित शिव मंदिर में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

इन लोगों ने कहा कई दिनों से नहर के उफना कर बहने से पटरी कट गई है। पानी निकासी नाला कई वर्ष से पटा पड़ा है। इसकी सफाई नहीं कराई गई है, जिससे गांव का पानी नहीं निकल पा रहा है। ग्रामीणाें ने नहर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


सुबह तक किसी सिंचाई कर्मी के नहीं पहुंचने ग्रामीणों ने स्वयं हेड पर पहुंच गए और नहर का पानी रोक कर पटरी को बांध दिया। एसडीएम पंकज कुमार ने कहा सिंचाई विभाग के कर्मचारी अधिकारी सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे हैं, इसकी जांच कराकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें