फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की केबल कटी, दो घंटे नेटवर्क गायब

Tue, 16 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की केबल कटने से दो घंटे तक दूरसंचार सेवाएं बाधित रहीं। इस बीच उपभोक्ताओं को लगा कि कहीं बीएसएनएल पर साइबर का अटैक तो नहीं हो गया। इस बात की चर्चा पूरे शहर में उठी थी कि पता चला की केबल कटने से दिक्कत हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाएं दो घंटे पूरी तरह से ठप रहीं। ऐसे में बीएसएनएल के ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे से बीएसएनएल के मोबाइल से गायब हुआ नेटवर्क शाम पांच बजे आया। इस दौरान मोबाइल शो-पीस बने रहे। ग्राहक बार-बार मोबाइल देखकर नेटवर्क आने का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा भी बंद रही। शाम पांच बजे मोबाइल सेवा तो शुरू हुई पर इंटरनेट देर रात तक सही से काम नहीं कर रहे थे। टीडीएम सलिल कुमार ने बताया कि बीएसएनएल पर साइबर अटैक का कोई खतरा नहीं है। हैदरगढ़ व देवा में केबल कटने के कारण शहरी क्षेत्र में नेटवर्किं ंग की दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें