फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर पटरी कटी, 50 बीघा फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। माइनर कटने से किसानों की 50 बीघा फसल बर्बाद हो गई। अवैध खनन के चलते जर्जर पटरियां पानी का दबाव थामने में सक्षम नहीं है। एक सप्ताह में तीसरी माइनर कटने से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बहरौली रजबहा से निकली शाहपुर माइनर सोमवार को छंदरौली चौराहे के पास कट गई। माइनर का पानी व सिल्ट पास के राजाराम वर्मा, सुरेश, अखिलेश, राजेंद्र यादव, संग्राम, रिंकू, सुरेश व छत्रपाल के खेतों में भरने लगा। खेत में मौजूद उरद व धान की करीब 50 बीघा नर्सरी जलभराव से बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि माइनर की पटरी पर बालू खनन के बहाने मिट्टी खनन कर बेची गई है।
इसके चलते माइनर की पटरी जर्जर होने से आए दिन पटरी कट जा रही है। किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हेड से पानी बंद करा कर पटरी दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। शारदा सहायक खंड 28 के जेई राम नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि माइनर की पटरी ठीक करा दी गई है। पटरी पर खनन नहीं कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें