फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक से भिड़ी बस, तीन लोगों की मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट के निकट फैजाबाद हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस व ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद जिले में मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में जिले के तीन लोगोें की मौत हुई है। वहीं इस हादसे में 16 लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी बनीकोडर लाया गया जहां से तीन की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


यह हादसा जनपद फैजाबाद के मथुरापुरवा थाना पटरंगा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बताया जाता है कि फैजाबाद से एक डीसीएम करीब दो दर्जन लोगों को बैठाकर बाराबंकी की ओर आ रही थी।

मथुरापुरवा गांव के पास आखिरी बडे़ मंगलवार पर प्रसाद का वितरण चल रहा था डीसीएम चालक ने गाड़ी को किनारे खड़ी कर लिया जिसके बाद कुछ लोग प्रसाद लेने लगे इसी बीच फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही परिवहन विभाग की बस असंतुलित होकर पीछे से डीसीएम में जा घुसी।
विज्ञापन


जिसके चलते डीसीएम में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनीकोडर लाया गया। जहां पर राजेश (28) पुत्र प्रेमनरायन निवासी पूरे लच्क्षी डिगसरी असंद्रा बाराबंकी, सुनील कुमार (32) पुत्र प्रदीप कुमार निवासी याकूबगंज, बाराबंकी व शमसेर (40)पुत्र जसकरन निवासी सलेमपुर थाना असंद्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं आशा सिंह पत्नी अनिल सिंह व साक्षी सिंह पुत्री विनोद सिंह निवासी बाबू की खजुरी आजमगढ़, अजय कुमार पुत्र प्रेम निवासी चन्दवारा सफदरगंज बाराबंकी, प्रेम पुत्र सतुहन निवासी चन्द्रवारा सफदरगंज, रामतीरथ निवासी लोधपुरवा कोतवाली रामसनेहीघाट बाराबंकी, संकर पुत्र हजारी निवासी मझगंवा कोठी बाराबंकी, प्रमोद कुमार पुत्र रामसजीवन निवासी लोधपुरवा देवीगंज असंद्रा बाराबंकी, सुधीर सोनी पुत्र पन्नालाल निवासी उस्मानपुर कोठी बाराबंकी, जवाहरलाल पुत्र दृगपाल निवासी मांझा बाराबंकी, राजाराम पुत्र ननकऊ निवासी दहिला मोड़ थाना लोनीकटरा बाराबंकी, रामकरन निवासी रामपुर बाराबंकी, राहुल टांडपुरवा सफदरगंज बाराबंकी, शिखर, अनुज व जितेन्द्र निवासी शिवगढ़ रायबरेली एवं राजन कुमार निवासी पूरे लच्क्षी थाना असंद्रा घायल  हो गये। जिनमें से आशा व साक्षी बस पर सवार थीं। शेष डीसीएम सवार बताये गये हैं।

घायलों में गंभीर स्थिति देखते हुए आशा सिंह, संकर व राजाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है तथा कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया तथा करीब 10 लोगों का उपचार सीएचसी बनीकोडर में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह, कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे। थाना पटरंगा पुलिस भी अस्पताल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें