फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के हाथों मिला सम्मान, बढ़ाएंगे जिले का मान

Tue, 14 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर लौटीं मेधावी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की तरफ से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर जिले के दस मेधावी काफी गदगद हैं। समारोह से लौटे मेधावियों ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों सम्मानित होने वाले मेधावियों में श्रीसाईं इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली वर्मा, आयुषी सिंह, आयुषी चौधरी व आकांक्षा सिंह महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की साक्षी वर्मा, इसी कॉलेज की प्रतिमा सिंह, सोनाली वर्मा व प्रेरणा वर्मा, जयहिंद इंटर कॉलेज की छात्रा स्वेच्छा, रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज की कनुप्रिया शामिल हैं।

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राएं साक्षी वर्मा, प्रतिमा सिंह, सोनाली वर्मा व प्रेरणा वर्मा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला संग लौट आईं। विद्यालय पहुंचते ही छात्र-छात्राओं ने उन्हें घेर लिया। मेधावियों ने मुख्यमंत्री संग बिताए पलों को उनसे साझा किया। शेष मेधावी अपने निजी साधनों व अभिभावकों संग घर लौट आए।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में प्रदेश की टॉपर साक्षी वर्मा का कहना है कि अमर उजाला ने हम लोगों को सीएम से मिलने का बेहतर अवसर दिया है। मुख्यमंत्री बिल्कुल सरल स्वभाव के लगे। उन्होंने सम्मानित करने के बाद जब आशीर्वाद दिया तो लगा कि जैसे वह परिवार के एक सदस्य हों। कहा कि हम सभी अपने करियर को बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं। हमेशा कोशिश करेंगे कि अपने कार्यों से प्रदेश और देश का मान बढ़ाएं।

श्रीसाई इंटर कॉलेज की छात्रा आयुषी सिंह का कहना है कि सीएम अखिलेश यादव संग बिताया वह पल हमेशा याद रहेगा। हम लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी कि सीएम को इतने करीब से देख सकूंगी। मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। अमर उजाला की यह अनूठी पहल काबिले तारीफ है।

महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिमा सिंह का कहना है कि अमर उजाला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जितनी तारीफ की जाए कम है। ऐसे आयोजनों से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है तथा प्रतिभा और भी मुखरित होती है। हम लोगों को जो सीएम द्वारा सम्मान दिया गया वह अमर उजाला की देन है।

महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा सोनाली वर्मा का कहना है कि गुरुजनों की मेहनत व माता पिता के आशीर्वाद से यह कामयाबी मिली है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने का मौका अमर उजाला ने दिया है। सीएम से सम्मान पाकर बहुत ही खुशी हो रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें