फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनखा माइनर कटी, 50 बीघे फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। तीन किलोमीटर लंबी अनखा माइनर बुधवार देर रात कट गई। जिससे किसानों की करीब 50 बीघा आलू, गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न गई। किसानों का आरोप है कि माइनरों की साफ-सफाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जा रही है लेकिन विभागीय अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

मसौली ब्लॉक के सदरुद्दीनपुर के करीब से निकली अनखा माइनर के आसपास आलू, सरसों और गेहूं की फसल ज्यादातर किसानों की लगी थी। देर रात को नहर कटने से किसान राजकुमार, मुनेश्वर, जुबेर, भोला, भगौती, मेवालाल, सहजराम, अंजनी, राकेश, औसाफ़, अमर सिंह, बालकराम सहित कई किसानों की 50 बीघा आलू, गेहूं और सरसों की खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि तीन किलोमीटर लंबी अनखा माइनर की हेड से मात्र एक किलोमीटर सफाई हुई है।
बाकी नहर की सफाई नहीं हुई है। क्षमता से ज्यादा पानी छोड़े जाने के करण नहर ओवरफ्लो हो जाती है जिससे वह कट जाती है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है। कहा कि कई बार माइनर को टेल तक साफ कराने की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते ही पटरी कट गई और उनकी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बहरौली रजबहा की पटरी कटी
त्रिवेदीगंज। बहरौली रजबहा में मोधू का पुरवा के पास पटरी कटने से 50 बीघा खेत की फसल बर्बाद हो गई। नहर की टेल तक सफाई नहीं होने से नहर कटी है। सूचना पर सिंचाई विभाग ने नहर का पानी रोककर पटरी की मरम्मत शुरू करा दी है। बृहस्पतिवार को मोधू का पुरवा गांव के पास बहरौली नहर में करीब 10 मीटर मिट्टी बह गई। इसके चलते नहर का पानी व सिल्ट खेतों में भरने लगा।
मोधू का पुरवा, गजप्फर पुरवा, मकनपुर, पैगंबरपुर, खेरवा गांव के किसानों की 50 बीघा खेत में पानी सिल्ट भर गई। इससे किसान मनोज, रमेश, अनिल, वंशराज, उदयराज आदि की फसल बर्बाद हो गई है। सिंचाई विभाग के जेई शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि किसानों की सूचना पर तत्काल नहर के हेड से पानी बंद करा दिया गया था। कहा, पटरी की मरम्मत कराकर जल्दी ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें