फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से अपहरण किया गया युवक बरामद, पांच गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से एक दिन पूर्व अपहरण किए गए युवक को बदोसरायं पुलिस ने बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात के पीछे मुख्य आरोपी की प्रेमिका का फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने का कारण बताया जा रहा है। जानकारी पर पहुंची लखनऊ के गाजीपुर थाने की पुलिस अपह्त किए गए युवक व आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर चली गई है। 
विज्ञापन


बदोसरायं कोतवाली प्रभारी श्याम नरायन पांडेय ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र के काशीपुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से वर्दीधारी पांच युवकों को पकड़कर इनके कब्जे से लखनऊ के गाजीपुर निवासी सनी कुमार गौतम पुत्र भगवानदास को बरामद किया गया है।

लखनऊ में रहकर निजी कार चलाने वाले सनी गौतम ने बताया कि 4 सितंबर को संजय गांधीपुरम मोहल्ले से इन पांच लोगों ने उसका अपहरण किया था। पकड़े गए आरोपियों में अभय श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला दीनदयाल नगर कोतवाली शहर बाराबंकी, अतुल कुमार वर्मा, धर्मेद्र कुमार, शिवसरन व मोहित कुमार सभी निवासी ग्राम काशीपुरवा शामिल है। यह सभी सेना की वर्दी जैसी ड्रेस पहने हुए मिले है।  
विज्ञापन


वारदात का मुख्य आरोपी अभय कुमार श्रीवास्तव लखनऊ में रहकर सोशल वेलफेयर सोसायटी नाम का एनजीओ चलाता है। इसके अलावा इसने डिफेंस इन्वीगेटेशन नाम की फोर्स बना रखी है। साथ में पकड़े गए चारों युवक इसी फोर्स में काम करते थे। एसओ श्याम नरायन पांडेय ने बताया कि अभय का प्रेम प्रसंग सनी के मोहल्ले की रहने वाली एक युवती से है। सनी ने कुछ दिन पूर्व अभय श्रीवास्तव व उसकी प्रेमिका के साथ का वीडियो बनाकर युवती के पिता के मोबाइल पर भेज दिया था। इसी बात की बात को लेकर सनी के अपहरण की साजिश रची गई।  

गाजीपुर थाने के एसआई विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ बदोसराय पहुंचे और आरोपियों व पीड़ित को अपनी सुपुर्दगी में लेकर चले गए है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई लखनऊ पुलिस द्वारा ही की जाएगी।  

लखनऊ से अपहृत सनी गौतम की बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी पर पीठ थपथपाने वाली पुलिस के गुडवर्क पर नजर डाले तो गाजीपुर पुलिस द्वारा सर्विलांश के जरिए संपर्क साधने पर बातचीत में बताया कि वह सनी को लेकर थाने आ रहे थे। अपहरणकर्ताओं ने समझा कि बदोसरायं की पुलिस हमारा पीछा कर रही है। इस पर वह सीधे थाने पहुंच गए। कुछ भी हो बदोसरायं और गाजीपुर पुलिस इस बरामदगी के बाद राहत की सांस ली है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें