फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से किशोर की मौत, सात बीमार

Wed, 06 Sep 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे झाम तिवारी गांव में मंगलवार को तेज बुखार से पीड़ित किशोर की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो। वहीं मृतक के बहन, भाई समेत आस पड़ोस घरों में सात लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज परिजन निजी चिकित्सक से करा रहे हैं। मृतक के परिवारीजन जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ से की है।  
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पूरे झाम तिवारी मजरे बहुता निवासी राम महेश का पुत्र राहुल (13) एक सप्ताह पहले बुखार से पीड़ित था। पिता ने जिसे सीएचसी में भर्ती कराया था। जिसे डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में रेफर किया था। इलाज के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर चिकित्सक एम पांडेय ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के पिता का आरोप है कि जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एम पांडेय ने मरीज के इलाज में लापरवाही बर्ती। कई बार जांच कराने को कहने पर झल्ला कर कहा तुुम डाक्टरी ज्यादा करते हो, इतना कहते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित ने सीएमओ से कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं गांव के रितिक (6 माह) को तेज बुखार के चलते ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मृतक की बहन कोमल व भाई माहित, सोनाली , साधना, रीना, विपिन कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बुखार फैलने की सूचना सीएचसी पर दी गई पर कोई गांव में इलाज के लिए नहीं आया। जिससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें