बाराबंकी। जमील-उर-रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रूबीना खातून ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और किशोरावस्था के शारीरिक परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माहवारी कोई अभिशाप नहीं वरन ईश्वर की सौगात है।
डॉ. रूबीना ने बताया कि माहवारी से होने वाला हार्मोनल बदलाव त्वचा पर स्वाभाविक निखार लाता है और हृदय आघात का खतरा भी कम करता है। 45 वर्ष के बाद इसके बंद होने पर स्वास्थ्य समस्याएं उभरने लगती हैं, इसलिए माहवारी को लेकर सकारात्मक सोच रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शदफ अफरोज, शिक्षिकाएं जबीन अब्बरी, समीरा जलीस, भारती, अनिश फातिमा व सहनाज उपस्थित रहीं।