फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर दर्ज मुकदमें न हटे तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई की आपात बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह की उपस्थित में हुई। बैठक में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर तय किया गया कि किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसलिए समस्त सरकारी वसूली रोकी जाए। साथ ही गन्ना किसानों का तत्काल भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक को संबंधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने कहा कि किसान यदि अपने हक व अधिकार के लिए आंदोलन करता है तो शासन व प्रशासन द्वारा उसकी आवाज दबाने के लिए उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। बीते 10 फरवरी को धरना प्रदर्शन के दौरान तमाम मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिलने जा रहे भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी तरह 7 मार्च को अंतिम संस्कार में शामिल होने जाते समय पर अहमदपुर टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी सहित कई किसानों पर मुकदमा लिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन किसानों की आवाज को दबाना चाहता है। किसानों पर फर्जी मुकदमों को लेकर पांच अप्रैल के बाद टोल प्लाजा पर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि किसान जगजीवन वर्मा की हुई मौत को लेकर यदि कोई ठोस कार्यवाई नहीं कि जाती है तो इसका जवाब भी आंदोलन में मांगा जाएगा। बैठक में अनिल वर्मा, उत्तम सिंह, अनुपम वर्मा, सतीश वर्मा, कृष्णपाल सिंह, बब्लू, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें