फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर/सफेदाबाद (बाराबंकी)। सड़क हादसे में सफेदाबाद में एक युवक की मौत हो गई। वहीं कोठी इलाके में टेंपो पलटने से दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार को रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी सुनील तिवारी (35) पुत्र तेज नारायण तिवारी बाइक से कहीं जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, कोठी थाना क्षेत्र में बुधवार को बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर सराय हिजरा गांव के पास बाराबंकी से लगभग 10 सवारियां लेकर भानमऊ आ रहा टेंपो अचानक पलट गया। उसमें सवार राकेश, उसकी बहन मनीषा, अनामिका, चांदनी तथा बाबा पुरवा मजरे इब्राहिमाबाद निवासी राम करन समेत दस लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। पांच लोग मामूली चोट लगने के चलते अपने घर चले गए। वहीं पुलिस टेंपो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें