फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन मुक्त होगा महादेवा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। ऐतिहासिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां जहां एक ओर तेजी से शुरू हो चुकी हैं, वहीं मेला में आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने महादेवा मंदिर परिसर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। पिछली बार कोरोना के चलते मेला का आयोजन न होने से इस बार भोले के भक्तों की भीड़ ज्यादा उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को उप जिलाधिकारी रामनगर राजीव शुक्ला और पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने महादेवा मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी और बाबा आदित्यनाथ तिवारी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि लोधौरा जान मोहम्मद के साथ मंदिर परिसर में बैठक कर मेला व्यवस्था के दृष्टिगत विस्तृत चर्चा की और कोविड-19 को ध्यान रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभरण तालाब की सफाई, प्रकाश, पेयजल व अस्थाई शौचालय आदि के साथ श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के मार्ग को भी देखा। इस दौरान एसडीएम ने साफ-सफाई की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा मेला को पॉलिथीन मुक्त बनाने पर जोर दिया। वहीं सीओ ने पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के संबंध में बात कही। इस अवसर पर महादेवा चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा, रुद्र प्रसाद त्रिपाठी व राजन तिवारी समेत कई संभ्रांत जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें