फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फाइनल हो जाएगी आरक्षण की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर कई दिनों से चली आ रही कसरत लगभग पूरी कर ली गई है। रविवार को अवकाश के बाद भी दो चरणों में हुई बैठकों में छोटी-मोटी गलतियों को सही कराया गया। सोमवार देर शाम तक आरक्षण की सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने चक्रानुक्रम के अनुसार पंचायतों के आरक्षण की रूपरेखा तैयार करते हुए 15 मार्च तक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत के आरक्षण को लेकर कवायद शुरू हुई थी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की मौजूदगी में कई दिनों से एसडीएम, बीडीओ व एडीओ समेत पंचायती राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी कसरत से जुटे हुए हैं।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में रविवार सुबह और शाम को हुई बैठकों में तय किए गए आरक्षण पर दोबारा कसरत की गई कि कहीं कोई गलती या कमी न होने पाए। इस बीच कुछ ग्राम पंचायतों के आंकड़ों में मिली गलतियों को सुधारा भी गया। सोमवार को आरक्षण की फाइनल सूची तय हो जाएगी। इसके बाद देर शाम या फिर मंगलवार की सुबह ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची जिला पंचायत और ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा की जाएगी। इससे लोग अपनी पंचायत की सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित हुई है, देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें