फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ऑनलाइन गेमिंग में हारे 3.54 लाख, रची लूट की साजिश

Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड्डूपुर (बाराबंकी)। ऑनलाइन गेमिंग में 3.54 लाख रुपये हारने के बाद एक एटीएम एजेंट ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। दावा किया कि अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश उससे रुपये लूटकर फरार हो गए। सोमवार शाम पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लूट की साजिश का खुलासा किया, तो परिजन भी सन्न रह गए।
विज्ञापन

एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना महमूदाबाद के नाथूपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार वर्मा बड्डूपुर में हिटैची बैंक का एटीएम संचालित करते हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि वह कस्बा बड्डूपुर स्थित एटीएम में 3.54 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर टिकरा के पास बिना नंबर प्लेट वाली एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर रुपये लूट लिए।
दिनदहाड़े लूट की हुई इस घटना के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। तो सामने आया कि एटीएम संचालक सुधीर को ऑनलाइन लूडो गेम खेलने की लत है। वह आईपीएल में भी पैसा लगाते हैं। कुछ नजदीकी लोगों ने खुलासा किया कि वह ऑनलाइन गेम में बड़ी रकम भी हार चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने लूट की शिकायत करने वाले सुधीर से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया। पुलिस के अनुसार, सुधीर ने कबूल किया कि परिजन लगातार पैसे के बारे में पूछ रहे थे, इसलिए उन्होंने लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें