फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खरीद केंद्रों पर सन्नाटा देख नोडल अधिकारी नाराज

Tue, 08 Apr 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं खरीद नोडल अधिकारी विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल ने सोमवार को सफदरगंज मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा देख उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद मंडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि व्यापारियों के पास गेहूं आ रहा और सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा छाया हुआ है इसका मतलब है कि सचल दल पूरी तरह से निष्क्रिय हैं।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि सचल दलाें को पूरी तरह से सक्रिय कर किसानों को खरीद केंद्रों तक आने से रोकने वाले व्यापारियों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाए। इसमें संबंध में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह गांवों में जाकर किसानों से सीधा संपर्क कर उनके घरों से ही गेहूं खरीद का कार्य भी सुनिश्चित कराए।
विशेष सचिव ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अब तक खरीदे गए गेहूं की भी जांच की जाए। क्रय केंद्र प्रभारियों से कहा कि जब किसान गेहूं लेकर नहीं आ रहे हैं, केंद्रों पर उनके बैठने से क्या फायदा। वह किसानों के घर जाएं और किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए जागरूक व प्रेरित करें। इस मौके पर संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार, कुलदीप, अमित मिश्रा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें