बाराबंकी। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद 21 दिन का शुरू हुए लॉकडाउन का पहले दिन शहर से लेकर गांव तक व्यापक असर दिखाई पड़ा। चाय, पान की दुकान से लेकर सारे कारोबार बंद रहे। राशन, सब्जी और दवाई की दुकानें खुली रही, अधिक भीड़ जुटने के कारण प्रशासन को सख्ती दिखाते हुए इनको बंद कराना पड़ा। प्रशासन ने भीड़ न जुटे इसको लेकर जिले भर के अधिकारियों की जिम्मेदार तय कर दी है और लोगों से कहा गया कि अधिकारियों के नंबर न उठे तो सीधे कंट्रोल रूम पर शिकायत करें।
इस दौरान घरों से निकले कुछ तमाशबीनों और जरूरतमंदों को पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। डीएम ने एसपी के साथ जिले का भ्रमण किया। एडीशनल एसपी तथा एसडीएम और सीओ ने अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन के दौरान आने वाली दिक्कतों से रु-ब-रु हुए और लोगों को इन्हें दूर करने का भरोसा दिलाया। कोरोना वायरस पर जीत पाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आह्वान का बुधवार को शहर से लेकर गांव तक व्यापक असर दिखाई दिया। शहर में चाय, पान से लेकर सभी प्रकार की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद से ही पुलिस और प्रशासन लॉकडाउन के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गया था। इसको लेकर डीएम और एसपी ने आवश्यक निर्देश भी जारी किए थे। वहीं लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे। इक्का-दुक्का ही लोग सड़कों पर नजर आए। सुबह राशन, सब्जी और दवा की दुकानें तो खुली लेकिन इन पर लोगों की भीड़ जुटती देख पुलिस ने दोपहर बाद इन्हें बंद करा दिया।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ शहर का भ्रमण कर चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने देवा कस्बा और फतेहपुर तहसील पहुंच स्थिति का जायजा लिया। एएसपी और सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील करते रहे। इस दौरान अधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को आने वाले दिक्कतों के विषय में जानकारी ली और उन्हें दूर कराने का भरोसा भी दिलाया। शाम को जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की।
डीएम ने तय की अधिकारियों की जवाबदेेही
विभाग का नाम पद नाम मोबाइल नंबर
स्वास्थ्य विभाग सीएमओ 8005192641
पुलिस/पीएसी एएसपी उत्तरी, दक्षिणी 9454401019,20
जिला प्रशासन, आपदा एडीएम 9454417611
पावर कॉर्पोरेशन अधीक्षण अभियंता 8004923404
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी 9415315158
खाद्य एवं रसद डीएसओ 9454669377
सूचना एवं जनसंपर्क जिला सूचना अधिकारी 9453005407
अग्निशमन जिला अग्निशमन अधिकारी 9454402340
टेलीफोन जिला प्रबंधक टेलीकॉम 9450701786
डाक सेवाएं अधीक्षक डाकघर 8077429286
बैंक, एटीएम लीड बैंक मैनेजर 9026502657
ई-कामर्स उपायुक्त वाणिज्य कर 7235003227
पेट्रोल पंप, गैस डीएसओ 9454669377
परिवहन एआरटीओ 8005441168
दवा औषधि निरीक्षक 9936228325
आवश्यक वस्तुएं अभिहीत अधिकारी खाद्य 9451033187
पशु चिकित्सा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी 9451084756
तहसीलस्तरीय अधिकारियों के नंबर
नवाबगंज एसडीएम सदर 9454416145
सीओ सिटी 9454401386
सीओ सदर 9454401387
रामसनेहीघाट एसडीएम 9454416146
सीओ 9454401390
फतेहपुर एसडीएम 9454416147
सीओ 9454401389
हैदरगढ़ एसडीएम 9454416148
सीओ 9454401392
रामनगर एसडीएम 9454416149
सीओ 9454401388
सिरौलीगौसपुर एसडीएम 9454416150
कंट्रोल रुम बाराबंकी 05248-224849, 226017
केन्द्रीय हेल्पलाइन 112
फायर 101
एंबुलेंस 102, 108
महिला हेल्प लाइन 1090
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076
कोरोना वायरस हेल्प लाइन
राष्ट्रीय हेल्प लाइन 011- 23978046, 1075
उत्तर प्रदेश हेल्प लाइन 18001805145, 0522-2230006, 2230009, 2616482