बाराबंकी। दो बाइक की टक्कर में दो बच्चे व एक युवक घायल हो गया। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के मोहल्ला मल्लाही टोला निवासी इरफान (38) अपनी भतीजी रहनुमा व भतीजे अतीक के साथ मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम मोहारी से शनिवार को बाइक से रामपुर मथुरा जा रहा था। बेलहरा मार्ग स्थित भटुआमऊ के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में तीनों लोग घायत हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया जहां इरफान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।