फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : बंद रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन का शनिवार को जिले में व्यापक असर दिखा। शहर व कस्बों के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। वाहनों का आवागमन भी ठप रहा। लॉकडाउन के निर्देशों को पालन कराने के लिए पुलिस टीमें भ्रमण करती रहीं। चौराहों पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने बेवजह निकले लोगों को रोककर कार्रवाई की। वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर शुक्रवार रात से शुरू हुए 55 घंटे के लॉकडाउन का शनिवार को जिले में व्यापक असर दिखाई दिया। शहर के धनोखर, छाया सिनेमा, सिविल लाइन, नाका सतरिख, घंटाघर, सट्टी बाजार, नाका पैसार, बड़ेल, रामसेवक चौराहा, पायनियर व नीम चौराहा, पल्हरी व देवा तिराहा और बस स्टेशन के पास सन्नाटा दिखाई दिया। शहर के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। इन चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। आने-जाने वालों की जांच की जा रही थी। बेवजह वाहन लेकर निकले लोगों का चालान किया गया। इसके साथ यूपी 112 की टीमें दिन भर भ्रमण करती रहीं। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह अपने-अपने घरों में ही रहे और बहुत जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकलें।
शहर के साथ फतेहपुर, देवा, सूरतगंज, रामनगर, बदोसरायं, टिकैतनगर, रामसनेहीघाट, उधौली, सफदरगंज, मसौली, जहांगीराबाद, सिद्वौर, कोठी, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, रानीबाजार, गनेशपुर, भिलवल, हरख, जैदपुर, कुर्सी, निंदूरा, बड्डूपुर व अन्य कस्बों का बाजार शनिवार को पूरी तरह बंद रहा। इक्का दुक्का स्थानों पर ही मेडिकल स्टोर खुले दिखाई दिए। इस दौरान मालवाहक वाहनों को छोड़कर आवागमन पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन का जिले में पूरी तरह से अनुपालन कराया गया। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 51 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया गया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1285 वाहनों की जांच की गई। 591 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें