फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम के आदेश पर खुला सीज समिति का ताला

Tue, 05 Nov 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र के मऊ स्थित बी-पैक्स समिति को 16 अक्तूबर को गबन की आशंका में अधिकारियों ने सीज कर दिया था। उसके बाद सोमवार को डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय व अपर जिला सहकारी अधिकारी नीरज कुमार की मौजूदगी में समिति का ताला खोला गया।
विज्ञापन


खाद-बीज व कर्ज का वितरण न करने पर समिति ने सचिव मुकेश बाजपेयी को निलंबित करने का प्रस्ताव डीएम को भेजा था। अगस्त में सचिव को निलंबित कर एडीसीओ नीरज कुमार को जांच सौंपी गई थी और अमर सिंह को सचिव का प्रभार दिया गया था।

सचिव मुकेश ने निलंबन के बाद भी प्रभारी सचिव को कार्यभार नहीं सौंपा था। जांच अधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से कई बार कार्य भार देने को कहा गया लेकिन सचिव की ओर से कोई जवाब नहीं आया था जिसके बाद 16 अक्तूबर को एडीओ सहकारिता आशुतोष मिश्रा ने गबन की आशंका में बी-पैक्स मऊ को सीज कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकारियों व संचालक मंडल की उपस्थिति में समिति का ताला तोड़कर प्रभारी सचिव अमरसिंह को कार्यभार दिया गया। एडीसीओ नीरज कुमार के अनुसार समिति के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें