फतेहपुर (बाराबंकी)। साढ़ेमऊ गांव में आधुनिक संसाधनों से युक्त लाइब्रेरी यहां के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार साबित हो रही है। इस लाइब्रेरी ने युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खोल दिए हैं। क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ शैक्षिक पाठ्यक्रम की परीक्षा की तैयारी करने में काफी सहयोग मिल रहा है।
लाइब्रेरी में यूपीएससी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा संबंधी किताबों के साथ अन्य सामान्य ज्ञान से संबंधित किताबों का संग्रह है। विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय पढ़ाई की प्रवेश परीक्षाओं व नौकरी की तैयारी के लिए यह लाइब्रेरी मील का पत्थर साबित हो रही है।
बीडीओ संतोष सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी का सदुपयोग विद्यार्थी करें, इसके लिए प्रतिमाह पांच सौ रुपये जमा कराए जाते हैं। पढ़ाई पूर्ण होने से बाद वह रुपये वापस कर दिए जाते हैं। गर्मी को देखते हुए लाइब्रेरी में एसी का भी प्रबंध करा दिया गया है। (संवाद)