फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर फिर दिखा तेंदुआ

Tue, 29 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
leopard in bathroom
विज्ञापन
ग्रीडगंज के पास सोमवार को बछड़े का शिकार करने के बाद मंगलवार को तेंदुआ भेड़हा नाले के किनारे सुबह घूमते देखा गया। इस दौरान तेंदुआ देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जब तक वन कर्मचारी पहुंचते भीड़ के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में घुस गया। तेंदुए के साथ जो दो शावक देखे गए हैं उनके पगचिह्नों की जांच में एक नर व दूसरा मादा होने की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन


बंद शुगर मिल के जंगल में तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। उसके बाद दो शावकों संग तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत और बढ़ गई है। सोमवार को ग्रीडगंज के निवासी अंशू सिंह के बछड़े को निवाला बनाने की खबर से दहशतजदा लोग रातों को रतजगा करना शुरू कर दिया है।

लोग झुंड बनाकर शाम को निकलते हैं, तो बच्चे डर के मारे घरों में दुबक जाते हैं। मंगलवार सुबह भेड़हा नाले के निकट खजूर के पास तेंदुआ बैठा देखा गया। दहशत व कौतुहल का केंद्र बने तेंदुआ के बैठे होने की जानकारी होते ही, देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लोगों के शोर मचाने पर वह शुगरमिल के जंगल की ओर चला गया। लोगों ने इसकी सूचना रेंजर बाराबंकी को दी। मौके पर वन दरोगा अनिल कांत गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ नाले के किनारे जाकर देखा तो उसका कहीं पता नहीं लगा। वन विभाग के कर्मचारियों ने कांबिंग तेज करने के साथ ही मोहम्मदपुर गांव की बाग में रखे पिंजरे को नाले के किनारे रखवाने की बात कह रहे हैं।  

सोमवार को ग्रीडगंज के पास बछिया को शिकार बनाने के दौरान वहां पर तेंदुआ व शावकों के पगचिह्न मिले थे। पगचिह्न के ऊपर पुट्टी घोलकर डाला गया और उसके सूखने के बाद उन्हें ले जाकर उसका परीक्षण लखनऊ के एक्सपर्टों द्वारा कराया गया। जिसमें मादा तेंदुआ के साथ जो दो शावक हैं उनमें एक नर व दूसरा मादा होने की पुष्टि हुई है।  
  रेंजर बाराबंकी विक्रम सिंह सचान ने कहा कि ग्रीडगंज के पास जहां बछिया का शिकार हुआ था, वहां पर कुछ पगचिह्न मिले थे। जो जांच में मादा तेंदुआ व कुछ छोटे पगचिह्न थे जो एक नर व दूसरा मादा शावक के निकले हैं। लोगों को रात को झुंड बनाकर रहने, घर के बाहर अलाव जलाने, बच्चों को अकेले न छोड़ने आदि की सलाह दी गई है। नाले के किनारे पिंजरा रखाकर कांबिंग तेज की जाएगी।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें