फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बछिया के शव के पास फिर मिले तेंदुए के पगचिह्न

Wed, 09 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा। शरीफाबाद जंगल में एक सप्ताह बाद बुधवार सुबह खेतों के बीच तेंदुए के पगचिह्न और पास में बछिया का शव पड़ा मिलने से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ आसपास निगरानी बढ़ा दी है। मो. नफीस और गंगाराम कश्यप के खेतों के बीच बुधवार सुबह ग्रामीणों को तेंदुए के पगचिह्न दिखाई दिए।
विज्ञापन

इससे कुछ दूरी पर एक बछिया का शव भी पड़ा था। ग्रामीणों का दावा है कि बछिया को तेंदुए ने ही अपना शिकार बनाया है। हालांकि वन दरोगा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव की स्थिति से तेंदुए के शिकार की पुष्टि नहीं हो रही है। तेंदुआ अक्सर शिकार का गला पकड़ता है और उसे मौके पर छोड़ने के बजाय साथ ले जाता है। शरीफाबाद तराई के जंगल में अगस्त के पहले सप्ताह से ही तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान कई जगह घायल पशुओं को छोड़कर तेंदुए के भागने की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें