फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवती की आत्महत्या में प्रेमी सहित चार पर एफआईआर

Wed, 09 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। कस्बा के एक मोहल्ले में करीब ढाई महीने पहले फंदे से लटक कर युवती के जान देने के मामले में पुलिस ने प्रेमी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आत्महत्या की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई थी। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पिता को युवती के फोन से अहम जानकारी मिली। उनके अनुसार पुत्री सरैयां मजरे सलारपुर निवासी आशीष यादव से प्रेम करती थी।
विज्ञापन

करीब चार महीने पहले दोनों की शादी की बात की गई। इस पर आशीष के घरवाले नाराज हो गए और शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि आशीष पुत्री के अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण भी करता था। इसी के चलते पुत्री ने अपनी जान दे दी। पिता ने प्रेमी आशीष यादव, पिता रामनरेश, मां मीना देवी व भाई उत्तम कुमार पर पुत्री को जान देने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें