फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखा तेंदुआ, विभाग बता रहा जंगली बिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। जिले में तेंदुआ की दहशत कम नहीं हो रही है। इस बार लोनीकटरा थाना क्षेत्र स्थित गोमती के पास गांवों में तेंदुआ जैसा जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कुछ लोगों ने दूर से फोटो भी खींचे। मंझार गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे नहर किनारे दिखे जानवर को ग्रामीण तेंदुआ बता रहे हैं। वहीं वन विभाग इसे जंगली बिल्ली बता रहा है। विभाग की टीम कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन

लोनीकटरा में गोमती के पास मंझार गांव के पूर्व माध्यमिक के पीछे नहर पटरी बुधवार की शाम तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया। गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल से उसकी तस्वीर कैद कर ली। कुछ ही देर में यह तस्वीर वायरल होने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि भीड़ के कारण शोर होने से तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गांव के सरोज कुमार, सतीश ने बताया कि जिस जानवर को उन्होंने देखा वह तेंदुआ ही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बीते एक महीने में असंद्रा व कोठ थाना क्षेत्रों में भी ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की बात कही थी।
लोनीकटरा क्षेत्र के लला का पुरवा मजरे मंझार में बीती 15 जनवरी को भी जंगली जानवर ने गांव के अनिल पर हमला किया था। इसी गांव के विजय बहादुर की दो भैंस व कुत्ते भी जंगली जानवर के हमले से घायल हो गए थे। वन क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि जंगली जानवर तेंदुआ नहीं है। पगचिह्नों की जांच से जंगली बिल्ली होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि लोगों से सजग रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें