फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 28 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी । फाइल फोटो
विज्ञापन
रामनगर। लोकतंत्र की बहाली के लिए आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानी केदारनाथ अवस्थी का शनिवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रविवार को उनके पैतृक गांव मधवा जलालपुर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जेष्ठ पुत्र राजमन अवस्थी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सैयद हैदर तहजीब की मौजूदगी में यूपी पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुकाकर उन्हें अंतिम सलामी दी। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर देख परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर अपने जननायक को भावभीनी विदाई दी।

केदारनाथ अवस्थी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही जूनियर हाईस्कूल बनर्की से प्राप्त की थी। 1975 में जब देश पर आपातकाल थोपा गया, तब उन्होंने मुखर होकर इसका विरोध किया था। लोकतंत्र की रक्षा के इस आंदोलन के कारण उन्हें नौ दिसंबर 1975 को फतेहपुर जेल में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातनाएं सहने के बाद भी वे अपने सिद्धांतों पर अटल रहे। क्षेत्र के लोग उन्हें लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें