नालापाद दक्षिणी में जलभराव। संवाद
फतेहपुर/सतरिख। बारिश के चलते फतेहपुर के नालापार दक्षिणी एक, दो और तीन मोहल्लों में जलभराव से करीब 300 घर प्रभावित हैं। रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
उधर, सतरिख के भारागंज मोहल्ले में सड़क पर जलभराव से स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों समेत कई गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक थोड़ी बारिश में भी यहां करीब एक सप्ताह तक पानी भरा रहता है। पुलिया ऊंची होने और तालाब पर अतिक्रमण से निकासी बाधित है। अध्यक्ष रेहान कामिल ने पुलिया की सफाई और अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।