फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंचे 1500 कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन में फंसे कामगारों का दूसरे राज्यों से जिले में आने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र में फंसे जिले के कामगारों को ट्रेन से लाकर रविवार को अमेठी व कानपुर में उतारा गया। इसके बाद शाम तक बसों और निजी साधनों से 15 सौ श्रमिक जिले में पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद संबंधित तहसीलों को रवाना किया गया जहां पर उन्हें होम क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में फंसे कामगारों को लेकर रवाना हुई ट्रेन रविवार को अमेठी और कानपुर पहुंचा। वहां उतारे गए जिले के कामगार बसों के माध्यम से जिले में भेजे गए। रविवार की शाम तक जिले में बसों और निजी साधनों से करीब 15 सौ लोग पहुंचे थे। उन्हें लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे स्थित दो कॉलेजों और एक निजी लॉन में ठहराया गया। राजस्व विभाग की टीम के साथ तहसील की टीम ने उनका पूरा विवरण दर्ज कराया। स्वास्थ्य टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के बाद विभिन्न साधनों से लोगों को संबंधित तहसीलों के लिए रवाना किया गया। नोडल अधिकारी एसडीएम सदर अभय पांडेय ने बताया कि दूसरे राज्यों से लौटने वाले लोगों को जांच के बाद विभिन्न साधनों से संबंधित तहसीलों को रवाना किया गया है। सभी को होम क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें