फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: धान रोपते वक्त आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, अन्य तीन घायल

Tue, 01 Jul 2025 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में धान की रोपाई करते वक्त आसमान से गिरी बिजली ने चार मजदूरों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, तीन घायल हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी परिसर में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नेरी गांव में धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेरी गांव निवासी रामनाथ के खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। इसमें गांव के ही कई मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए।

ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन पांच इलाकों में रविवार को हुई सबसे ज्यादा बरसात; जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Gonda News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, राज्यमंत्री दानिश आजाद के कैमरामैन की मौत
विज्ञापन


घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रमा पुरवा निवासी पवन कुमार (32) पुत्र झब्बू को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में से दो का इलाज सीएचसी में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें