फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिला अस्पताल में इंटरनेट का केबल कटा, पर्चे न बनने से दो घंटे ठप रही ओपीडी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में परेशान मरीज।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में इंटरनेट केबल कटने के कारण ऑनलाइन पर्चे न बन पाने से दो घंटे तक ओपीडी ठप रही। बाद में मरीजों के मैनुअल पर्चे बनने शुरू हुए। इस दौरान मरीज इलाज के लिए कराहते रहे। उधर, अस्पताल प्रशासन इंटरनेट केबल ठीक कराने में जुटा रहा। जब तक हाथ से पर्चे बनते तब-तक दर्द से कराहते मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। कई मरीज बिना इलाज के ही लौट गए। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने 1552 मरीज देखे जाने का दावा किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से ही ओपीडी में टोकन और पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लाइन लगी थी। टोकन तो बन गए, लेकिन जब मरीज काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए पहुंचे तो पता चला नेट नहीं चल रहा है। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने छत पर जाकर देखा तो पता चला कि नेटवर्क की केबल बंदरों ने काट दी थी। इसकी जानकारी सीएमएस को देने के बाद कर्मचारियों ने हाथ से पर्चे बनाने शुरू किए।
मरीजों ने बताया कि उन्हें पर्चा बनवाने के लिए करीब दो घंटे तक ओपीडी में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद हाथ से पर्चे बनाकर दिए गए तब डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। बता दें कि आमतौर पर ओपीडी में एक बजे तक मरीजों की भीड़ खत्म हो जाती है, लेकिन बृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे तक ओपीडी में मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें