कोटवाधाम। खजुरी से दरियाबाद को जोड़ने वाली खजुरी कमोली मार्ग की स्थिति इन दिनों अत्यंत खराब हो गई है। यह मार्ग लगभग 15 गांवों को आपस में जोड़ता है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
सड़क से गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ गई हैं, जिससे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। विशेषकर बाइक सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है।