फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नेहा बोरा के खिलाफ अदालत में अर्जी, सुनवाई 13 को

Thu, 05 Nov 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अखिल भारतीय छात्र संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के वायरल ऑडियो पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अधिवक्ता अनूप कुमार यादव ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने नेहा बोरा के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। अदालत ने इस मामले की अग्रिम सुनवाई के लिए तिथि 13 नवंबर तय की है।
विज्ञापन

शहर के ओम नगर नई बस्ती निवासी अनूप कुमार यादव ने अदालत से अर्जी देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कहा कि 14 अक्टूबर को नेहा बोरा द्वारा एक सभा को संबोधित किया था। उनके भाषण का ऑडियो व वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है।
इसमें दिख रहे कार्यक्रम को जिसे बांग्लादेश की सोशलिस्ट स्टूडेंट फ्रंट का अधिवेशन बताया जा रहा है। इसमें नेहा बोरा साफ बोलती दिखाई दे रही हैं कि हम आपको लाल सलाम पेश करते हैं और हम यह बात जानते है कि जेन-जी आंदोलन जो इस देश में हर जगह चल रहा है, सबसे पहले बांग्लादेश में आरंभ हुआ था और आपको बधाई देते हैं, इन्हें रास्ता दिखाने के लिए और हमारा इस देश के युवाओं को समर्थन और सहानुभूति देने के लिए।
विज्ञापन

अनूप कुमार यादव का आरोप है कि विवादित ऑडियो वीडियो क्लिप देश के युवाओं को भड़काने व उत्तेजित कर भारत सरकार के विरुद्ध गृह युद्ध छेड़ने की साजिश है। अनूप के अनुसार उन्होंने वीडियो क्लिप अपने निवास स्थान व कार्यस्थल दीवानी कचेहरी के मुख्यालय पर देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें