कोटवाधाम। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहार नजदीक होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भुगतान में देरी से कर्मचारियों में निराशा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने त्योहारों से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों का मानदेय अनिवार्य रूप से उनके बैंक खातों में भेजने को कहा था। इसके बावजूद जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। कर्मचारियों ने लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की है।