फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मदद के बहाने एटीएम बदलकर रुपये उड़ाए

Thu, 05 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एटीएम से रुपये निकालने में मदद करने के बहाने दो शातिरों ने एक व्यक्ति का कार्ड बदल उनके खाते से 2.11 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

28 दिन बाद शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। सतरिख के मनेरा गांव निवासी प्रदीप कुमार का केनरा बैंक में बचत खाता है। छह अक्तूबर को वह शहर के नाका पैसार स्थित बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। काफी प्रयास के बाद भी रुपये नहीं निकले। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात लोग मदद के बहाने उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद वहां से चले गए। कुछ ही देर में प्रदीप के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश आने लगे। आरोप है कि दोनों ने उनके खाते से 2.11 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और बैंक को दी थी। एक नवंबर को पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि जल्द ही दोनों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें