फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेना के शौर्य का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस

Sun, 27 Jul 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कुरौली स्थित निजी लॉन में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्य
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को कुरौली स्थित एक निजी लॉन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कारगिल विजय दिवस को देश के गर्व एवं स्वाभिमान का पर्व बताया। यह विजय देश की विरासत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने कारगिल में कठिन युद्ध ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस युद्ध में देश को विजय दिलाने वाले सभी शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वालों के नाम अमिट रहते हैं। यह देश उनके लिए कृतज्ञ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कारगिल में भारत ने केवल युद्ध नहीं जीता, बल्कि यह सत्य की भी जीत थी। क्योंकि उस समय भारत शांति के प्रयास कर रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने विश्वासघात किया। जांबाज सैनिकों के हौसले के आगे पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। आतंकवाद और छद्म युद्ध के सहारे पाकिस्तान ने खुद को दुनिया में उपहास का पात्र बना लिया है।
ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 22 अप्रैल की पहलगाम आतंकी घटना का बदला मात्र 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को जमींदोज करके पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस, आकाश जैसे स्वदेशी रक्षा उपकरणों ने अपनी धाक दुनिया के सामने स्थापित कर दी है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को इसलिए ही आगे बढ़ा पा रहे हैं, क्योंकि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि विडंबना रही कि नेशनल वार मेमोरियल बनाने की बात 1960 में शुरू हुई थी, लेकिन वर्ष 2013 तक कांग्रेस के नेतृत्व में चली यूपीए सरकार इसका डिजाइन तक नहीं बना पाई, लेकिन 2014 में मोदी सरकार ने फिर से इस पर काम शुरू किया और रिकॉर्ड तीन वर्ष के भीतर देश का नेशनल वॉर मेमोरियल बनकर तैयार हो गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, शरद अवस्थी, हरगोविंद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, डॉ. विवेक वर्मा, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, शीलरत्न मिहिर, सरोज रावत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें