फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अधिवक्ता के मकान से 20 लाख के जेवर चोरी

Thu, 16 Apr 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के लखनऊ रोड स्थित मयूर विहार कॉलोनी में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार मकान एक अधिवक्ता परिवार का है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रजनीश शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 अप्रैल 2026 को परिवार सहित कानपुर गए थे। इसी दौरान रात करीब 2:30 बजे चोर उनके घर के बगल में बने निर्माणाधीन मकान के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घुस आए। चोर सीधे ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुंचे और वहां रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया।
अलमारी से करीब 20 लाख रुपये के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घटना के दौरान नीचे की मंजिल पर सो रहे रजनीश के छोटे भाई को कुछ आहट सुनाई दी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति कूदकर भागता नजर आया। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध कार घर के पास खड़ी दिखाई दी है। पुलिस वाहन और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें